1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गोरखपुर महोत्सव के लिए सरकार की तरफ से फंडिंग नहीं की गई, विपक्ष का आरोप निराधार: योगी

गोरखपुर महोत्सव के लिए सरकार की तरफ से फंडिंग नहीं की गई, विपक्ष का आरोप निराधार: योगी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 13, 2018 11:26 pm IST,  Updated : Jan 13, 2018 11:26 pm IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के उन आरोपों को निराधार बताया कि गोरखपुर मोहत्सव के आयोजन के लिए राज्य सरकार की तरफ से फंडिंग की गई है।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath

गोरखपुर: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के उन आरोपों को निराधार बताया कि गोरखपुर मोहत्सव के आयोजन के लिए राज्य सरकार की तरफ से फंडिंग की गई है। तीन दिवसीय महोत्सव के समापन के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव और सरकार की छवि धूमिल करने के लिए विपक्ष अनर्गल आरोप लगा रहा है। 

अखिलेश यादव का बिना नाम लिए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दूसरी जगह के महोत्सव में हुल्लड़बाजी और मारपीट होती थी लेकिन यह महोत्सव प्रतिभाओं को अवसर देने का मंच है। यह सिर्फ नाच-गाने का आयोजन नहीं है। कुछ लोगों का काम ही है कि हर अच्छे काम पर ऊंगली उठाते हैं। पूर्वांचल के लोगों जिस तरह इस महोत्सव को सफलता से आयोजित किया है इसके लिए मैं जनता को धन्यवाद देता हूं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत