1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP चुनाव में पराजय के बाद बोले मुलायम, 'हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं'

UP चुनाव में पराजय के बाद बोले मुलायम, 'हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं'

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 12, 2017 09:20 pm IST,  Updated : Mar 12, 2017 09:21 pm IST

इटावा (उप्र): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शर्मनाक पराजय के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अपने बेटे अखिलेश यादव का बचाव करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि हार के लिए

mulayam singh yadav- India TV Hindi
mulayam singh yadav

इटावा (उप्र): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शर्मनाक पराजय के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अपने बेटे अखिलेश यादव का बचाव करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

होली के लिए सैफई आए मुलायम ने संवाददाताओं से कहा, हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। हम मतदाताओं को समझाने में नाकाम रहे। हार के लिए हर कोई जिम्मेदार है। किसी एक को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि जनता का झुकाव भाजपा की ओर था, क्योंकि उसने कई वायदे किये थे। देखते हैं कि कितने वायदे पूरे होते हैं।

ये भी पढ़ें

मुलायम के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव भी सुबह इटावा में थे। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावों में खराब प्रदर्शन की वजहों का आकलन कर रही है। राजनीति में आप जीतते हैं और हारते भी हैं। सपा ने संघर्ष किया। हम फिर संघर्ष करेंगे और जीतेंगे।

इस चुनाव में सपा केवल 47 सीटें जीत पायी जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को सात सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत