1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: पिछले 24 घंटे में चार लोगों ने की आत्महत्या

नोएडा: पिछले 24 घंटे में चार लोगों ने की आत्महत्या

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 14, 2020 11:39 am IST,  Updated : Aug 14, 2020 11:39 am IST

गौतम बुद्ध नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटे में चार लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

नोएडा: पिछले 24 घंटे में...- India TV Hindi
नोएडा: पिछले 24 घंटे में चार लोगों ने की आत्महत्या Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा (उप्र): गौतम बुद्ध नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटे में चार लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह थाना बादलपुर पुलिस को सूचना मिली कि गांव डेयरी मच्छा के पास एक व्यक्ति पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि मृतक का नाम अयूब है और वह डेरी मच्छा गांव का रहने वाला था। सिंह ने बताया कि अयूब ने डेरी मच्छा श्मशान घाट के पास पेड़ से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि इससे पहले थाना फेस-तीन क्षेत्र के सेक्टर 66 में रहने वाले एक युवक ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर पंखे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान ऋषि गौतम (29) के रूप में हुई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव में रहने वाले कालीचरण (26) ने बृहस्पतिवार सुबह शराब के नशे में अपने घर की चौथी मंजिल से कथित रूप से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था।

सिंह ने बताया कि इसके अलावा, भंगेल गांव में रहने वाले दिनेश (24) ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत