1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: नोएडा में ठीक हुए 100 से ज्यादा मरीज, सामने आए 8 नए केस

Coronavirus: नोएडा में ठीक हुए 100 से ज्यादा मरीज, सामने आए 8 नए केस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2020 07:45 pm IST,  Updated : May 03, 2020 09:11 pm IST

राहत की खबर यह है कि गौतम बुद्ध नगर जिले में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 100 का आंकड़ा पार कर गई है। यहां कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 101 हो गई है।

Coronavirus: नोएडा में ठीक हुए 100 से ज्यादा मरीज, सामने आए 8 नए केस- India TV Hindi
Coronavirus: नोएडा में ठीक हुए 100 से ज्यादा मरीज, सामने आए 8 नए केस Image Source :

नोएडा: गौतम बुद्ध नगर में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को कोरोना के 8 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही नोएडा में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 167 हो गई। जिला सर्विलांस ऑफिसर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 24 घंटे में 129 जांच की रिपोर्ट आई, जिसमें 121 नेगेटिव और 8 पॉजिटिव थीं। फिलहाल, जिले में कुल 66 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज जारी है।

राहत की खबर यह है कि जिले में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 100 का आंकड़ा पार कर गई है। यहां कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 101 हो गई है। रविवार को 7 लोगों के ठीक होने के साथ ही यह संख्या 101 तक पहुंची। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिले में रविवार तक कुल 3697 लोगों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए। यहां कुल 205 लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया है।

वहीं, आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 139 नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही राज्य में अभी तक 2645 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ''राज्य में शाम छह बजे तक कोविड-19 के 139 नये मामले सामने आये हैं। इनमें सबसे ज्यादा 46 मामले आगरा में आये हैं। उसके बाद कानपुर में 29 मामले सामने आये हैं। 

अब तक कुल 2645 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 754 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि 43 की मौत हो चुकी है। प्रदेश में इस वक्त 1848 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है।’’ उन्होंने बताया कि ये मामले प्रदेश के 75 में से 64 जिलों से आये हैं। राज्य के 64 में से छह जिलों में इस वक्त कोविड-19 का एक भी मरीज नहीं है। 

वहीं, इसी बीच सोमवार से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होने वाला है, जिसके लिए राज्य सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन 3 के संबंध में और उद्योगों के संचालन के संबंध में निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत भारत सरकार की गाइड लाइन को लगभग पूरी तरह से लागू किया जा रहा है। अवस्थी ने कहा, "विमान सेवा बन्द रहेगी ,केवल आपातकाल में एयर एम्बुलेंस की सेवा रहेगी,यात्री रेल सेवा बंद रहेगी,सिर्फ विशेष रेल जो केंद्र द्वारा प्रवासी श्रमिकों और दूसरे लोगों के लिए चलाई गई हैं सिर्फ वही चालू रहेंगी। मेट्रो बन्द रहेगी। सभी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे, गैर-आवश्यक गतिविधियों के लिए सुबह 7 बजे से रात 7 बजे तक ही अनुमति होगी।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत