1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में Coronavirus संक्रमितों की कुल संख्या 3 हजार के पार, 81 नए केस मिले

नोएडा में Coronavirus संक्रमितों की कुल संख्या 3 हजार के पार, 81 नए केस मिले

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 09, 2020 07:37 am IST,  Updated : Jul 09, 2020 07:37 am IST

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 81 नए मामले आने के साथ ही जिले में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,000 के पार हो गई है।

नोएडा में Coronavirus संक्रमितों की कुल संख्या 3 हजार के पार, 81 नए केस मिले- India TV Hindi
नोएडा में Coronavirus संक्रमितों की कुल संख्या 3 हजार के पार, 81 नए केस मिले Image Source : PTI

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 81 नए मामले आने के साथ ही जिले में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,000 के पार हो गई है। जिले में अभी तक संक्रमण से 30 लोगों की मौत हो चुकी है। 226 लोग 24 घंटे के अंदर ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर मनोज कश्यप ने बताया कि बुधवार सुबह तक कोविड-19 के 81 और नए मामले सामने आए हैं। 

उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जनपद में अब तक 3,010 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें 2,011 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं। जबकि 969 लोगों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के अंदर उपचार के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। 

उन्होंने बताया कि पिछले चार दिन से जनपद में रोजाना 3,000 से ज्यादा नमूनों की जांच की जा रही है। कोविड-19 के चलते जनपद में जारी धारा 144 और लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस ने आज सघन चेंकिग किया। पुलिस ने चार मामले दर्ज कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि 1,566 वाहनों को पुलिस ने चेक किया। 690 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि एक वाहन को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 95,500 रुपये पुलिस ने शमन शुल्क के रूप में वसूला है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत