1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में Covid-19 के 124 नए मामले सामने आए, 4 और मरीजों की मौत

नोएडा में Covid-19 के 124 नए मामले सामने आए, 4 और मरीजों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : May 29, 2021 01:36 pm IST,  Updated : May 29, 2021 01:36 pm IST

जनपद गौतम बुद्ध नगर मे शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 124 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 471 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए।

नोएडा में Covid-19 के 124 नए...- India TV Hindi
नोएडा में Covid-19 के 124 नए मामले सामने आए, 4 और मरीजों की मौत   Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नोएडा: जनपद गौतम बुद्ध नगर मे शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 124 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 471 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए। जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या 443 हो गई है। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार सुबह तक कोरोना वायरस के 124 मरीज मिले।

उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों और घरों में एकांतवास में 1,471 मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 62,288 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं जिनमें से 60,272 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से चार लोगों की मौत के बाद जनपद में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 443 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले घटे हैं। उन्होंने लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने तथा साफ सफाई का ध्यान रखने के अलावा जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत