1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: होटल कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान

नोएडा: होटल कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 08, 2021 02:08 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 02:08 pm IST

नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 27 स्थित एक होटल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने होटल के अंदर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

नोएडा: होटल कर्मचारी...- India TV Hindi
नोएडा: होटल कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 27 स्थित एक होटल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने होटल के अंदर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं थाना सूरजपुर क्षेत्र के गुलिस्तापुर गांव में रहने वाले एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। जनपद में दो अन्य जगहों पर एक महिला समेत दो लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अट्टा गांव में स्थित एक होटल में काम करने वाले विकास (20 वर्ष) ने बीती रात होटल के अंदर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सूरजपुर क्षेत्र के गुलिस्ता पुर गांव में रहने वाले बृजेश कुमार (25 वर्ष) ने बीती रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

पुलिस ने बताया कि दो अन्य घटनाओं में अजनारा सोसायटी में रहने वाली अनीता (35वर्ष) और ईकोटेक- 3 क्षेत्र में रहने वाले रामानंद मंडल (57 वर्ष) को उनके परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत