1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा और लखनऊ मेट्रो फिर चालू, पांच महीने बाद शुरू हुई सर्विस

नोएडा और लखनऊ मेट्रो फिर चालू, पांच महीने बाद शुरू हुई सर्विस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 07, 2020 09:38 am IST,  Updated : Sep 07, 2020 09:38 am IST

पांच महीने बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर और लखनऊ में मेट्रो सर्विस एकबार फिर चालू हो गई है। कोरोना वायरस को लेकर पूरी एहतियात बरती जा रही है।

नोएडा और लखनऊ मेट्रो फिर चालू, पांच महीने बाद शुरू हुई सर्विस- India TV Hindi
नोएडा और लखनऊ मेट्रो फिर चालू, पांच महीने बाद शुरू हुई सर्विस Image Source : ANI\TWITTER

नोएडा: पांच महीने बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर और लखनऊ में मेट्रो सर्विस एकबार फिर चालू हो गई है। कोरोना वायरस को लेकर पूरी एहतियात बरती जा रही है। यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क का प्रयोग करना जरूरी है। बिना मास्क वाले यात्रियों को स्टेशन के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। स्टेशन के गेट पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश दिया जा रहा है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर मेट्रो सर्विस सुबह सात बजे शुरू हुई।

उधर, लखनऊ मेट्रो की सर्विस भी आज सुबह सात बजे शुरू हो गई। मार्च  में लागू हुए लॉकडाउन के बाद से ही लखनऊ मेट्रो की सेवाएं भी बंद थी। 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत