1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दिन-दहाड़े सपा नेता के घर में घुसकर लूट, 6 महीने के अंदर दूसरी घटना

दिन-दहाड़े सपा नेता के घर में घुसकर लूट, 6 महीने के अंदर दूसरी घटना

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 30, 2018 05:36 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 05:36 pm IST

सपा नेता ने बताया कि पुलिस यदि इस घटना का खुलासा एक हफ्ते के अंदर नहीं करती है तो वह अपने परिवार सहित एसएसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ जाएंगे...

robbery demo pic- India TV Hindi
robbery demo pic

नोएडा: नोएडा शहर निवासी सपा के एक नेता के घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने उनकी मां से सोने की चेन लूट ली। घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर-49 में दर्ज कराई गई है।

पुलिस उपाधीक्षक नगर तृतीय अवनीश कुमार ने बताया कि सेक्टर 49 निवासी ऊषा भटनागर ने थाना सेक्टर 49 में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह कल दोपहर बाजार से सब्जी खरीद कर अपने घर लौटी। वह जैसे ही अपने घर के अंदर घुसीं हथियारबंद दो बदमाश उनके पीछे-पीछे घर में घुस गए। बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर उनकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। बदमाश महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए।

पीड़िता के बेटे एवं सपा के व्यापार सभा के पूर्व सचिव राकेश भटनागर ने बताया कि यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उनके अनुसार पुलिस इस मामले में लीपापोती करने में लगी है। उनके घर में ऐसी घटना छह माह के अंदर दूसरी बार हुई है। पिछली घटना जुलाई, 2017 में हुई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस यदि इस घटना का खुलासा एक हफ्ते के अंदर नहीं करती है तो वह अपने परिवार सहित एसएसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ जाएंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत