1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: हाई-टेक बनेगी योगी सरकार, कैबिनेट मंत्रियों को मिलेंगे "आई-पैड", पेपरलैस होगा कामकाज

उत्तर प्रदेश: हाई-टेक बनेगी योगी सरकार, कैबिनेट मंत्रियों को मिलेंगे "आई-पैड", पेपरलैस होगा कामकाज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2020 08:32 am IST,  Updated : Feb 13, 2020 08:32 am IST

यूपी की योगी सरकार अब हाई टेक होने जा रही है। यूपी के केबिनेट मंत्री अब आईपैड की मदद से अपने काम निपटाएंगे।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath Image Source :

यूपी की योगी सरकार अब हाई टेक होने जा रही है। यूपी के केबिनेट मंत्री अब आईपैड की मदद से अपने काम निपटाएंगे। यह आदेश खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया है। इसके तहत अब यूपी कैबिनेट की बैठकें पूरी तरह से पेपर लैस होंगी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के मुख्यमुंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को आई पैड मुहैया करवाने का आदेश दिया है। जिससे कि सभी कैबिनेट मंत्रियों को टैक्नो सैवी बनाया जा सके। इसके साथ ही सीएम योगी चाहते हैं कि कैबिनेट का काम काज पूरी तरह से पेपर लैस बनाया जा सके। 

यूपी में कैबिनेट की अगली बैठक अगले हफ्ते होनी है। यह बैठक पूरी तरह से पेपरलैस होगी, इस बैठक में पहली बार सभी कैबिनेट मंत्री आई पैड का इस्तेमाल करते दिखेंगे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत