1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ: BJP विधायक सुरेश श्रीवास्तव की मौत के तीसरे दिन उनकी पत्नी का भी निधन

लखनऊ: BJP विधायक सुरेश श्रीवास्तव की मौत के तीसरे दिन उनकी पत्नी का भी निधन

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 26, 2021 08:46 am IST,  Updated : Apr 26, 2021 08:46 am IST

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के विधायक सुरेश श्रीवास्तव के निधन के तीसरे दिन ही उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव का भी निधन हो गया।

लखनऊ: BJP विधायक सुरेश...- India TV Hindi
लखनऊ: BJP विधायक सुरेश श्रीवास्तव की मौत के तीसरे दिन उनकी पत्नी का भी निधन  Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के विधायक सुरेश श्रीवास्तव के निधन के तीसरे दिन ही उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव का भी निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दोनों पति- पत्नी कोरोना संक्रमित थे और उन दोनों का लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार चल रहा था। रविवार को इसी संस्थान में मालती श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई। इसके पहले भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव (76) का शुक्रवार की शाम निधन हो गया।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया था कि लखनऊ पश्चिम के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव का लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के दौरान निधन हो गया। श्रीवास्तव ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने दिवंगत विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव की पत्नी मालती श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाए व्यक्त की है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत