1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: मुठभेड़ में मारा गया 1 लाख का इनामी अपराधी, जेब से बरामद हुए 500 रुपये

यूपी: मुठभेड़ में मारा गया 1 लाख का इनामी अपराधी, जेब से बरामद हुए 500 रुपये

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 06, 2021 08:24 pm IST,  Updated : Jun 06, 2021 10:24 pm IST

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के साथ रविवार को मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी मारा गया। पुलिस ने उसके पास से 32 बोर और 9 एमएम की 2 पिस्टल और 500 रुपये नकद बरामद किया है।

यूपी: मुठभेड़ में मारा गया 1 लाख का इनामी अपराधी, जेब से बरामद हुए 500 रुपये- India TV Hindi
यूपी: मुठभेड़ में मारा गया 1 लाख का इनामी अपराधी, जेब से बरामद हुए 500 रुपये

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के साथ रविवार को मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी मारा गया। पुलिस ने उसके पास से 32 बोर और 9 एमएम की 2 पिस्टल और 500 रुपये नकद बरामद किया है। गोरखपुर इकाई के विशेष कार्य बल के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि अंबेडकरनगर जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के मखदूम नगर का निवासी कुख्यात शूटर परवेज अहमद कई हत्या में वांछित था और अंबेडकरनगर जिले के माफिया डॉन मुबारक खान का दाहिना हाथ था। 

उन्होंने बताया कि परवेज अहमद राज्य में जाली मुद्रा की तस्करी में भी शामिल था। शाही के अनुसार विशेष कार्य बल ने रविवार को पीपीगंज-सरहरी मार्ग पर चिउटहा-सरहरी पुल पर मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की तो अपराधियों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से चलाई गई गोली परवेज को लगी जबकि दूसरा अपराधी फरार हो गया। 

एसटीएफ के निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि परवेज को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पुलिस उसे पीपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि परवेज नेपाल से काम करता था और उसके खिलाफ व्यापारियों से रंगदारी वसूलने की भी शिकायत मिली थी। रविवार को वह नेपाल से गोरखपुर किसी से मिलने आया था तभी पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हो गयी। 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में परवेज ने बहुजन समाज पार्टी के नेता जुगराम मेंहदी की हत्या कर फरार हो गया था। सिंह ने बताया कि इसके बाद उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत