Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. इटावा के पास दर्दनाक हादसा, राजधानी एक्‍सप्रेस की चपेट में आकर 4 की मौत

इटावा के पास दर्दनाक हादसा, राजधानी एक्‍सप्रेस की चपेट में आकर 4 की मौत

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Jun 10, 2019 08:57 am IST, Updated : Jun 10, 2019 09:18 am IST

उत्तर प्रदेश के इटावा के आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में आने वाले बलरई रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई।

Train Accident- India TV Hindi
Train Accident

उत्‍तर प्रदेश के इटावा के आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में आने वाले बलरई रेलवे स्‍टेशन पर राजधानी एक्‍सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ये सभी लोग अवध एक्‍सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। इन चारों लोगों की पहचान कौशाम्बी निवासी के रूप में हुई है। इनके नाम जीतू पुत्र राजेंद्र, पिंटू, गोरेलाल पुत्र जामहिर लाल और सुरेंद्र पुत्र भैया लाल के रूप में हुई है। ये सभी अवध एक्सप्रेस से सूरत जा रहे थे।  

प्रत्‍यक्ष दर्शियों के अनुसार ये चारों अवध एक्‍सप्रेस में सवार थे। तभी ये ट्रेन बलरई रेलवे स्‍टेशन पर राजधानी एक्‍सप्रेस को पासिंग देने के लिए लूप लाइन पर रुकी थी। ये चारों ट्रेन से उतर कर पास की पटरी पर आ गए थे। तभी वहां तेज रफ्तार से राजधानी ट्रेन आइ गई। जिसकी चपेट में आने से इन चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

Latest Uttar Pradesh News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement