1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. राम का जीवन और चरित्र ही गांधी जी के राम राज्य का रास्ता है: PM मोदी

राम का जीवन और चरित्र ही गांधी जी के राम राज्य का रास्ता है: PM मोदी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 05, 2020 02:48 pm IST,  Updated : Aug 05, 2020 02:48 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''भय बिन होए न प्रीति, हमारा देश जितना ताकतवर होगा उतनी ही प्रीति और शांति बनी रहेगी।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi Image Source : TWITTER

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी। 12 बज कर 44 मिनट पर चांदी की कन्नी से नींव डाली गई। इसके बाद प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''भय बिन होए न प्रीति, हमारा देश जितना ताकतवर होगा उतनी ही प्रीति और शांति बनी रहेगी। राम की यही नीति और रीति सदियों से भारत का मार्गदर्शन करती रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इन्हीं सूत्रो और मंत्रों में राम राज्य का सपना देखा था। राम का जीवन और चरित्र ही गांधी जी के राम राज्य का रास्ता है।''

पीएम मोदी ने कहा है कि राम मंदिर के निर्माण की ये प्रक्रिया, राष्ट्र को जोडने का उपक्रम है। आज का ये दिन करोड़ों रामभक्तों के संकल्प की सत्यता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आज का ये दिन सत्य, अहिंसा, आस्था और बलिदान को न्यायप्रिय भारत की एक अनुपम भेंट है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राम सबके हैं, सबमें राम हैं। प्रधानंत्री मोदी ने कहा, भगवान राम की अद्भुत शक्ति देखिए। इमारतें नष्ट कर दी गईं, अस्तित्व मिटाने का प्रयास भी बहुत हुआ, लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति का आधार हैं। श्रीराम भारत की मयार्दा हैं, श्रीराम मयार्दा पुरुषोत्तम हैं।

राम मंदिर का भूमि पूजन के बाद संबोधन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ये महोत्सव है-विश्वास को विद्यमान से जोड़ने का। नर को नारायण से जोड़ने का। लोक को आस्था से जोड़ने का। वर्तमान को अतीत से जोड़ने का। और स्वं को संस्कार से जोड़ने का।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत