1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एक बार फिर पुलिस हिरासत में

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एक बार फिर पुलिस हिरासत में

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2020 12:11 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 12:19 pm IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया है।

ajay kumar lallu- India TV Hindi
ajay kumar lallu Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया है। सोनभद्र में प्रदेश सरकार के उत्पीड़न के शिकार हुए आदिवासियों के बलिदान को याद करते हुए 17 जुलाई को 'बलिदान दिवस' कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासियों की स्मृति में वे पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भारी पुलिस बल ने रास्ते में रोका एवं गिरफ्तार करके गोपीगंज गेस्ट हाउस में रखा है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के खिलाफ 30 जून को भी लल्लू को गिरफ्तार किया था। वे लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने इन्हें कांग्रेस कार्यालय के बाहर से ही गिरफ्तार किया था। 

इससे पहले प्रवासी मजदूरों को प्रियंका गांधी द्वारा बस मुहैया करवाने को लेकर लल्लू को पुलिस ने हिरासत में लिया था। अजय कुमार लल्लू को उत्तर प्रदेश-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था। वह कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा प्रवासी श्रमिकों को लाने के लिए जुटाई गईं 1000 बसों को वहां से नोएडा और गाजियाबाद ला रहे थे। बाद में 16 जून को उन्हें रिहा कर दिया गया था। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत