1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. भूख की वजह से लगातार रो रहा था आठ माह का मासूम, गरीब मां ने दबा दिया गला

भूख की वजह से लगातार रो रहा था आठ माह का मासूम, गरीब मां ने दबा दिया गला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2019 04:53 pm IST,  Updated : Jul 12, 2019 04:53 pm IST

यूपी के कन्नौज से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने आठ माह के दुधमुंहे बच्चे की गला दबा कर हत्या कर दी। 

murder- India TV Hindi
भूख की वजह से लगातार रो रहा था आठ माह का मासूम, गरीब मां ने दबा दिया गला Image Source : INDIA TV

कन्नौज। यूपी के कन्नौज से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने आठ माह के दुधमुंहे बच्चे की गला दबा कर हत्या कर दी। दरअसल कन्नौज के छिबरामऊ में एक गरीब मां से तीन दिनों से भूखे अपने बच्चे की भूख का इंतजाम कर पाने पर उसका गला दबा कर शांत कर दिया।

बेहद गरीब है महिला

कन्नौज के छिबरामऊ की रहने वाली इस महिला के आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला का पति नौकरी के लिए मुंबई गया हुआ है। महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। पड़ोसियों की मानें तो महिला के बच्चे उससे बार-बार खाना मांग रहे थे। आठ माह का बच्चा भूख बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था, इसी वजह से बार-बार चीख रहा था। महिला ने पूरी रात अपने बेटे को पानी पिलाया लेकर फिर भी जब वो चुप नहीं हुआ था, तो उसने अपने बेटे का गला दबाकर हमेशा के लिए बच्चे को शांत कर दिया।

ढाई साल की बेटी ने जानकारी

जब मासूम बच्चे ने रोना बंद कर दिया तो परिजनों ने बच्चे के पास जाने की कोशिश की, जिसपर गुस्से में बैठी महिला ने उन्हें रोक दिया। महिला की बेटी ने जब परिजनों को घटना के बारे मे बताया तो भीड़ लग गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि वो वो बच्चों की भूख का इंतजाम करने के लिए 100 रुपये उधार मांग कर लाई थी मगर दूध का भी इंतजाम नहीं कर पा रही थी। फिलहाल पुलिस ने महिला को कोतवाली भेज दिया है और मामले में जांच की बात कही जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत