1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. देश की सुरक्षा ना चाहने वालों के हाथों में खेल रही है कांग्रेस: प्रकाश जावड़ेकर

देश की सुरक्षा ना चाहने वालों के हाथों में खेल रही है कांग्रेस: प्रकाश जावड़ेकर

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 17, 2018 02:55 pm IST,  Updated : Dec 17, 2018 02:55 pm IST

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की सुरक्षा ना चाहने वाली ताकतों के हाथों में खेल रही है।

केंद्रीय मानव संसाधन...- India TV Hindi
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर  Image Source : PTI

लखनऊ: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की सुरक्षा ना चाहने वाली ताकतों के हाथों में खेल रही है। जावड़ेकर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में राफेल मामले को लेकर कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि ये पार्टी देश की सुरक्षा नहीं चाहने वालों के हाथों में खेल रही है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है ये एक बड़ा पाप है। इसके लिए उसे देश और सेना से माफी मांगनी चाहिए। जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में कोई भी रक्षा सौदा बिचौलिए के बिना नहीं होता था। कांग्रेस ने अपनी पिछली सरकार के शासनकाल में चार साल तक राफेल का सौदा इसलिए नहीं किया क्योंकि उसे कोई बिचौलिया नहीं मिला।

उन्होंने कहा उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद कांग्रेस के सारे झूठ बेनकाब हो गए। कांग्रेस ने राफेल मामले में सरकार पर आरोप इसलिए लगाए, क्योंकि वे खुद भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है जबकि मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में एक भी घोटाला नहीं हुआ है। जावड़ेकर ने कहा कि दरअसल कांग्रेस की टीस ये है कि ‘‘तेरी कमीज मेरी कमीज से साफ क्यों है।’’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत