मथुरा: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी झूठ का ATM हैं। सुप्रीम कोर्ट के ‘‘करारे तमाचे’’ के बावजूद ये झूठ का ATM लगातार झूठ बोल रहा है, जहर उगल रहा है। लेकिन, जनता समझदार है वो इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।
Related Stories
दरअसल, गांधी जयंती के अवसर पर BJP द्वारा प्रदेशभर में निकाली गई कमल संदेश पदयात्रा के समापन अवसर पर श्रीकांत शर्मा संवाददाताओं से मुखातिब हुए। तीन राज्यों में पार्टी की हार के बाद राफेल सौदे के मसले पर शुक्रवार को आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के एक दिन बाद वे काफी उग्र तेवरों में दिखाई दिए।
उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी झूठ का ATM हैं और सुप्रीम कोर्ट के करारे तमाचे के बावजूद ये झूठ का ATM लगातार झूठ बोल रहा है। जहर उगल रहा है। ये लोग देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं। लेकिन जनता समझदार है। इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।’’
बता दें कि राफेल डील मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को क्लीन चिट दे दी थी। कोर्ट ने ये साफ किया था कि राफेल की खरीद प्रक्रिया पर शक करने का कोई आधार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस बात का कोई सबूत नहीं है जिससे से लगे कि डील से भारत सरकार ने किसी कंपनी को व्यावसायिक फायदा पहुंचाया है।
(इनपुट- भाषा)