1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 6 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत

यूपी के प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 6 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2020 07:14 am IST,  Updated : Nov 20, 2020 08:01 am IST

यूपी के प्रतापगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में 6 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। हादसा पिछली रात प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर मानिकपुर पुलिस स्टेशन के पास हुआ।

यूपी के प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 6 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत- India TV Hindi
यूपी के प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 6 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत Image Source : ANI/TWITTER

प्रतापगढ़: यूपी के प्रतापगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में 6 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। हादसा पिछली रात 11 बजकर 45 मिनट पर प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर मानिकपुर पुलिस स्टेशन के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक बेलोरो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

जानकारी के मुताबिक हादसे के शिकार लोग बेलोरो गाड़ी से नबाबगंज इलाके से बारात से लौट रहे थे। इसी बीच प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना के देशराज इनारा के पास तेज़ रफ़्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर एक खड़े ट्रक में जा घुसी। रात 11.45 के करीब यह हादसा हुआ। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत