1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के चेयरमैन मौलाना अश्फाक का निधन

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के चेयरमैन मौलाना अश्फाक का निधन

 Reported By: IANS
 Published : Jul 26, 2019 05:34 pm IST,  Updated : Jul 26, 2019 05:34 pm IST

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएसपीएलबी) के चेयरमैन मोहम्मद अश्फाक का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। मौलाना अश्फाक (80) को हृदयाघात आया था और वे लारी कार्डियोलॉजी सेंटर में भर्ती थे। शुक्रवार दोपहर उनका निधन हो गया।

president of all india shia personal law board maulana...- India TV Hindi
president of all india shia personal law board maulana mirza mohammad ashfaq dies

लखनऊ: ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएसपीएलबी) के चेयरमैन मोहम्मद अश्फाक का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। मौलाना अश्फाक (80) को हृदयाघात आया था और वे लारी कार्डियोलॉजी सेंटर में भर्ती थे। आज (शुक्रवार) दोपहर उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को लखनऊ में किया जाएगा।

अश्फाक को अप्रैल 2016 में एआईएसपीएलबी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। वे प्रख्यात वक्ता थे और लखनऊ स्थित शिया स्नातकोत्तर कॉलेज में फारसी विभाग के प्रमुख भी रहे थे। वे एआईएसपीएलबी के पूर्व चेयरमैन मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर के छोटे भाई थे।

मौलाना आगामी रविवार को लखनऊ में होने वाली एआईएसपीएलबी की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करने वाले थे।

सूत्रों ने कहा कि बैठक को फिलहाल टाल दिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत