1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. झाड़ू लगाते हुए प्रियंका गांधी का VIDEO वायरल, हिरासत के विरोध में उठाया कदम

झाड़ू लगाते हुए प्रियंका गांधी का VIDEO वायरल, हिरासत के विरोध में उठाया कदम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 04, 2021 11:59 am IST,  Updated : Oct 04, 2021 12:10 pm IST

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह झाड़ू लगाते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका को आज तड़के यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया।

priyanka gandhi- India TV Hindi
झाड़ू लगाते हुए प्रियंका गांधी का VIDEO वायरल, हिरासत के विरोध में उठाया कदम Image Source : INDIA TV

सीतापुर: कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह झाड़ू लगाते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका गांधी यूपी पुलिस की हिरासत में हैं, उन्हें गेस्ट हाउस के जिस कमरे में रखा गया है वहां वो खुद झाड़ू लगाती नजर आईं। प्रियंका को आज तड़के यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रियंका गांधी को सीतापुर में रखा गया है। प्रियंका गांधी ने हिरासत में लिए जाने का विरोध झाड़ू लगाकर किया।

देखें वीडियो-

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा में चार किसानों के मारे जाने के बाद मौके पर जा रही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने को लेकर को कहा कि प्रियंका पीछे नहीं हटने वाली हैं और “हम इस अहिंसक लड़ाई में अन्नदाताओं को जिताकर रहेंगे।” उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रियंका, मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रियंका गांधी की ‘गिरफ़्तारी’ व आंदोलन किसानों के न्याय की गूंज को और मज़बूती देगा। लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद सोमवार तड़के मौके पर जा रहीं प्रियंका गांधी वाद्रा को रास्ते में सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि वाद्रा तथा कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा समेत कुछ वरिष्ठ नेता लखीमपुर खीरी जा रहे थे। तभी तड़के करीब पांच बजे रास्ते में उन्हें सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत