1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. PM का सीना 56 इंच का है तो किसानों का कर्ज माफ करके दिखाएं: राहुल

PM का सीना 56 इंच का है तो किसानों का कर्ज माफ करके दिखाएं: राहुल

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 02, 2017 05:53 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 06:37 pm IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि 56 इंच का सीना होने का दावा करने वाले मोदी किसानों का कर्ज माफ करके दिखाएं।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

महराजगंज: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि 56 इंच का सीना होने का दावा करने वाले मोदी किसानों का कर्ज माफ करके दिखाएं। 

राहुल ने यहां एक चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'वह सिर्फ वादा करते हैं, हम काम करेगें। युवाओं को रोजगार देने का वादा भी फेल हो गया। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। अगर मोदी का सीना वाकई 56 इंच का है तो किसानों का कर्ज माफ कर दें।'

 
उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री झूठ की राजनीति करते हैं। वह उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करने की बात कर रहे हैं। अगर उन्हें कर्ज माफ ही करना है तो अपनी कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर कर्ज माफ कर दे। इसके लिये प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना जरूरी नहीं है। वह जनता को गुमराह क्यों कर रहे हैं?'
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जहां जाते हैं वहां उल्टी सीधी बातें करते हैं। विदेश भाग गये पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर दिया। वहीं, नोटबंदी कर किसान, मजदूर और नौजवानों को लाइन में खड़ा कर दिया। जो व्यक्ति गंगा मां का सौदा करे वह जनता का हित क्या करेगा? 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत