1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. राहुल ने दिए अगले लोकसभा चुनाव के लिये सपा-कांग्रेस गठबंधन के संकेत

राहुल ने दिए अगले लोकसभा चुनाव के लिये सपा-कांग्रेस गठबंधन के संकेत

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 29, 2017 07:21 pm IST,  Updated : Jan 29, 2017 07:22 pm IST

लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सपा और अपनी पार्टी के गठबंधन के संकेत दिये। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल को प्रधानमंत्री पद का भावी

rahul akhilesh- India TV Hindi
rahul akhilesh

लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सपा और अपनी पार्टी के गठबंधन के संकेत दिये। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल को प्रधानमंत्री पद का भावी उम्मीदवार बनाये जाने का इशारा किया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने एक सवाल पर कहा कि सपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक साझा मकसद यह है कि भाजपा और संघ की विचारधारा को शिकस्त दी जाए। जहां तक लोकसभा चुनाव में गठबंधन का सवाल है तो यह मामला विचार के लिये खुला हुआ है।

उन्होंने कहा, अभी इस पर कोई विचार नहीं किया गया है, लेकिन भविष्य में इसकी सम्भावना मौजूद है।

इस सवाल पर कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस-सपा के गठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा अखिलेश हैं, क्या उसी तरह वर्ष 2019 में राहुल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा, आपको जल्दबाजी में इसलिये नहीं होना चाहिए, क्योंकि मुख्यमंत्री तो है, नहीं प्रधानमंत्री वाले चेहरे के लिये।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत