1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हाथरस: वापस दिल्ली लौटे राहुल और प्रियंका गांधी, यूपी पुलिस ने छोड़ा

हाथरस: वापस दिल्ली लौटे राहुल और प्रियंका गांधी, यूपी पुलिस ने छोड़ा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2020 05:42 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 07:41 pm IST

उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी घेरेबंदी के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली लेकर जा रही है।

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Return back Delhi UP Police Hathras- India TV Hindi
Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Return back Delhi UP Police Hathras Image Source : PTI

नोएडा। उत्तर प्रदेश के हाथरस पीड़िता की मौत के मामले में सियासत तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी घेरेबंदी के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली लेकर जा रही है। बता दें कि, हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी और पुलिस कर्मियों के बीच बहस भी हुई।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यमुना एक्सप्रेस-वे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस जाने के दौरान रोक दिया। इसके बाद दोनों नेता पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़े। हालांकि थोड़ी दूरी पर राहुल की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका को जीप में बैठाकर F-1 गेस्टहाउस ले गई। यह गेस्टहाउस एक्सप्रेस वे पर स्थित है। वहीं, राहुल गांधी को आईपीसी की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। इस बीच राहुल और प्रियंका F-1 गेस्ट हाउस से निकल चुके हैं और उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा है। इसके अलावा पीड़िता के गांव में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। 

राहुल गांधी ने कहा, 'किस धारा में मुझे गिरफ्तार किया जा रहा है, अकेला जाना धारा 144 का उल्लंघन कैसे है।' राहुल गांधी की इस दलील पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कहा कि धारा 188 के तहत कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने के लिए करीब एक बजे राहुल गांधी अपने आवास से निकले। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं, उन्हें नोएडा में डीएनडी पर रोकने की कोशिश की गई। काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिये निकल गये। आगे कुछ दूर चलने के बाद यूपी पुलिस ने फिर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने धक्कामुक्की की, जिसके बाद राहुल गांधी नीचे गिर गए और राहुल गांधी को चोट लगने की भी खबर आ रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत