1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. जमानत के बाद यूपी पुलिस ने राहुल-प्रियंका को छोड़ा, जानिए किन धाराओं के तहत किया गया था गिरफ्तार

जमानत के बाद यूपी पुलिस ने राहुल-प्रियंका को छोड़ा, जानिए किन धाराओं के तहत किया गया था गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2020 06:50 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 06:50 pm IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को जमानत के बाद छोड़ दिया।

Rahul Priyanka gandhi released after bail hathras case । जमानत के बाद यूपी पुलिस राहुल-प्रियंका को छ- India TV Hindi
जमानत के बाद यूपी पुलिस ने राहुल-प्रियंका को छोड़ा, जानिए किन धाराओं के तहत किया गया था गिरफ्तार Image Source : PTI

नोएडा. उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को जमानत के बाद छोड़ दिया। दोनों कांग्रेस नेताओं ने पर्सनल बॉड भी भरा। यूपी पुलिस इन दोनों नेताओं को पूरी घेरेबंदी में इन्हें गेस्टहाउस से दिल्ली के लेकर निकली। पुलिस की तरफ से बताया गया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धारा 188, 269 और 270 के तहत गिरफ्तार किया गया था।

आपको बता दें कि दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने गुरुवार को हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर गिरफ्तार कर लिया गया था। इस दौरान यहां पुलिस के साथ धक्का मुक्की में राहुल गांधी जमीन पर गिर पड़े। राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे नेताओं के साथ गुरुवार सुबह हाथरस के लिए रवाना हुए थे। लेकिन यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहुंचते ही इनके वाहनों को पुसिल ने रोक दिया।

राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, "अभी-अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठीचार्ज किया और मुझे जमीन पर फेंक दिया। मैं पूछना चाहता हूं, क्या इस देश में केवल (नरेंद्र) मोदीजी ही चल सकते हैं? क्या कोई सामान्य व्यक्ति नहीं चल सकता? हमारा वाहन रोक दिया, तो हमने चलना शुरू कर दिया।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत