लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने आज कहा कि पूरे देश की भावना है कि अयोध्या में शीघ्र राम मंदिर बने । प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, धर्मार्थ विभाग और हज मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने आज 'भाषा' से कहा '' चाहे सरकार हो या कोई भी संस्था हो, सभी को जनभावनाओं का आदर करना चाहिये। आज पूरे देश की जनभावना यह है कि मंदिर का निर्माण अतिशीघ्र होना चाहिये ।’’
Related Stories
उन्होंने दावा किया ‘‘पूरे विश्व की नजरें अयोध्या पर लगी हैं और निश्चित रूप से, जैसे ही भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा, अयोध्या का पूर्व गौरवशाली इतिहास पुन:स्थापित होगा। ’’चौधरी ने कहा ‘‘मुझे लगता है कि मंदिर निर्माण होने के बाद लाखों की तादाद में पर्यटक यहां आयेंगे और पर्यटन को जबर्दस्त बढ़ावा मिलेगा।''