1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: Uttar Pradesh में एक दिन में सर्वाधिक 4,453 नए मामले

Coronavirus: Uttar Pradesh में एक दिन में सर्वाधिक 4,453 नए मामले

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2020 06:27 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 06:27 pm IST

प्रसाद ने जनता से कहा कि संक्रमण से ना घबराएं, सावधान और सतर्क रहकर इससे अपना बचाव कीजिए। हाथ को बार-बार साबुन पानी से धोएं। सार्वजनिक जगहों पर मॉस्क, गमछा, दुपट्टा या रूमाल से मुंह और नाक ढांककर जायें और दूसरे व्यक्ति से दो गज की दूरी बनाये रखें।

recorded cases of coronavirus in uttar pradesh in a single day । Coronavirus: Uttar Pradesh में एक द- India TV Hindi
Coronavirus: Uttar Pradesh में एक दिन में सर्वाधिक 4,453 नए मामले Image Source : PTI

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4,453 नए मामले सामने आए, जो एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। संक्रमण के कारण 43 और मौतें होने से शुक्रवार को मृतकों का आंकड़ा 1630 पहुंच गया। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटे में संक्रमण के 4,453 नए मामले सामने आए हैं। उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 39, 968 हो गई है।

आज आए 4453 नए मामले, प्रदेश में एक दिन में आयी सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले बृहस्पतिवार को 3765 नये मामले सामने आए थे, उसी दिन संक्रमण के कारण 57 लोग की मौत हुई थी जो एक दिन में हुई सर्वाधिक मौतों का आंकड़ा है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 48, 663 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। संक्रमण के कारण अब तक 1630 लोगों की जान गयी है। आइसोलेशन वार्ड 34, 973 लोग हैं, जिनका विभिन्न चिकित्सालयों और मेडिकल कालेजों में उपचार चल रहा है जबकि संस्थागत पृथक-वास केन्द्रों में 2584 लोग हैं, जिनके नमूने एकत्र कर जांच करायी जा रही है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदेश में जांच का नया रिकॉर्ड बना। एक दिन में कुल 1,15,618 नमूनों की जांचे की गई, यह राष्ट्रीय स्तर पर भी रिकॉर्ड है। राज्य में अभी तक कुल 23, 25, 428 नमूनों की जांच हुई है। बृहस्पतिवार को पूल जांच के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 3358 पूल लगाये गये, जिनमें से 531 में संक्रमण की पुष्टि हुई। दस-दस नमूनों के 302 पूल लगाये गये, जिनमें से 30 संक्रमित मिले।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि आरोग्य सेतु के माध्यम से जिन लोगों को अलर्ट आये, ऐसे 5,54,614 लोगों को स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से फोन कर सावधान किया गया है कि आप किसी ना किसी संक्रमित के संपर्क में आये हैं। उन्होंने बताया कि सर्विलांस का कार्य निरंतर चल रहा है। कुल 40, 823 इलाकों में सर्विलांस किया गया और 1, 47, 08, 791 घरों में 7, 44, 89, 777 लोगों का सर्विलांस किया गया।

प्रसाद ने जनता से कहा कि संक्रमण से ना घबराएं, सावधान और सतर्क रहकर इससे अपना बचाव कीजिए। हाथ को बार-बार साबुन पानी से धोएं। सार्वजनिक जगहों पर मॉस्क, गमछा, दुपट्टा या रूमाल से मुंह और नाक ढांककर जायें और दूसरे व्यक्ति से दो गज की दूरी बनाये रखें।

उन्होंने कहा, ‘‘शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कीजिए। तुलसी, अदरक और कालीमिर्च का काढा पीजिए। गिलोय और नीम की पत्ती का सेवन कीजिए। अजवाइन का अर्क पीजिए। गर्म पानी का सेवन कीजिए और नियमित व्यायाम एवं प्राणायाम कीजिए। प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने पर यदि आप संक्रमित होते भी हैं तो कोरोना वायरस आपका कुछ विशेष नुकसान नहीं कर पाएगा।’’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत