1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आजम खान के खिलाफ एक और मुकद्दमा, रामपुर में लूट का केस दर्ज

आजम खान के खिलाफ एक और मुकद्दमा, रामपुर में लूट का केस दर्ज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 18, 2019 07:11 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 12:37 pm IST

आजम खान के खिलाफ आय दिन नए मुकद्दमे दर्ज होने की खबरें आ रही हैं, बुधवार को आजम खान के खिलाफ एक और मुकद्दमा दर्ज हो गया है।

Robbery case against Azam Khan- India TV Hindi
Robbery case against Azam Khan

रामपुर। समाजवादी पार्टी नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है, आजम खान के खिलाफ आय दिन नए मुकद्दमे दर्ज होने की खबरें आ रही हैं, बुधवार को आजम खान के खिलाफ एक और मुकद्दमा दर्ज हो गया है। रामपुर के सिविल लाइंस थाना में आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और उनके खिलाफ लूट का मुकद्दमा दर्ज किया गया है। 

आजम खान पर पद पर रहते हुए डीसीडीएफ की दुकानों में किराएदार को लूटने का आरोप है। एफआईआर में आजम खान के अलावा पूर्व सीओ आले हसन और डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन मास्टर जाफर समेत 4 लोगों के नाम शामिल हैं। एफआईआर में 13 फरवरी 2013 को दुकान लूटने का आरोप लगाया गया है, उस समय आजम खान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री होते थे। 

Robbery case against Azam Khan
Image Source : INDIA TVRobbery case against Azam Khan

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत