1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ में छुट्टी के लिए खूनी साज़िश? छात्र को टॉयलेट में बंधक बनाकर चाकू से गोदा, छात्रा पर आरोप

लखनऊ में छुट्टी के लिए खूनी साज़िश? छात्र को टॉयलेट में बंधक बनाकर चाकू से गोदा, छात्रा पर आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2018 03:21 pm IST,  Updated : Jan 18, 2018 12:43 pm IST

पुलिस ने बुधवार दोपहर अस्पताल पहुंचकर छात्र के बयान दर्ज किए। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। घटना की फुटेज खंगाली जा रही है।

Ryan-International-School-like-incident-rocks-Lucknow-school-student-stabbed-inside-toilet- India TV Hindi
लखनऊ के एक स्कूल में छात्र को टॉयलेट में बंधक बनाकर चाकू से गोदा, छात्रा पर आरोप

लखनऊ: हैरान करने वाली ख़बर आई है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जहां पहली क्लास में पढ़ने वाले एक बच्चे पर स्कूल के अंदर ही चाकू से हमला हुआ है। ज़ख्मी हालत में बच्चा फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट है। आरोप स्कूल की ही एक सीनियर स्टूडेंट पर है और हमले की जो वजह है उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कहा जा रहा है कि सीनियर छात्रा ने जूनियर छात्र पर सिर्फ इसलिए चाकू से हमला कर दिया क्योंकि वो स्कूल की छुट्टी करवाना चाहती थी। अब पुलिस उस हमलावर छात्रा को तलाश रही है। पुलिस को दिए गए अपने बयान में ‌रितिक ने एक छात्रा पर आरोप लगाया है। उसने कहा कि छात्रा ही उसे टॉयलेट ले गई और दुपट्टे से दोनों हाथ बांधकर चाकू से उस पर कई वार किए। छात्र जब चीखने लगा तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और लहूलुहान हालत में ही उसे टॉयलेट में बंद कर भाग गई।

आरोपी छात्रा कौन है? पुलिस ने उसका नाम तो नहीं बताया लेकिन पुलिस ने बताया वो छात्रा सातवीं क्लास में पढ़ती है। छात्र ने दरवाजा खटखटाया तो स्कूल के डिसिप्लिन इंचार्ज आए। दरवाजा खोलने पर नजारा देखकर वह चीख पड़े और सबको मौके पर बुलवाया। पुलिस ने बुधवार दोपहर अस्पताल पहुंचकर छात्र के बयान दर्ज किए। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। घटना की फुटेज खंगाली जा रही है। छात्र त्रिवेणीनगर का निवासी है और उसके पिता कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।

रितिक के चेहरे, पेट और सीने पर चाकू से हमला किया गया था। घटना की खबर लगते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। बच्चे को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। लेकिन इस वारदात को लेकर स्कूल के पैरेंट्स सकते में हैं। स्कूल के बच्चों का कहना है घटना के बाद उन्हें खबर नहीं दी गई थी लेकिन स्कूल में उनके बस्तों की अच्छी तरह से तलाशी ली गई थी। ख़ासकर एक लड़की की तलाश हो रही थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत