1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अखिलेश यादव का बयान, कहा-जो आज कश्मीरियों के साथ हुआ वह कल हमारे साथ भी होगा

अखिलेश यादव का बयान, कहा-जो आज कश्मीरियों के साथ हुआ वह कल हमारे साथ भी होगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2019 11:45 am IST,  Updated : Aug 26, 2019 03:07 pm IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं

Samajwadi party chief Akhilesh Yadav's press conference- India TV Hindi
Samajwadi party chief Akhilesh Yadav's press conference

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद जम्मू—कश्मीर के सूरत-ए-हाल पर चिंता जाहिर करते हुए सोमवार को कहा कि आज जो कश्मीरियों के साथ हुआ है, वह कल हम सबके साथ होगा। अखिलेश ने लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन में अनुच्छेद 370 से जुड़े एक सवाल पर कहा ''आज 20 दिन से ज्यादा हो गये, लोग घरों में कैद हैं। पत्रकार हमें बताएं कि आखिर वहां क्या हो रहा है? सरकार का इतना ही अच्छा फैसला था तो उसने इसे लेने से पहले लोगों से क्यों नहीं पूछा?''

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कश्मीर के सूरत-ए-हाल को लेकर तंज करते हुए कहा ''अनुच्छेद 370 हटाने का मुद्दा भाजपा के घोषणापत्र में था। क्या (इसे हटाने को लेकर) वहां के लोगों में वही खुशी है जो उन्होंने सड़कों पर मनायी। जो उनके साथ हुआ है वह कल हमारे—आपके साथ भी होगा।'' गौरतलब है कि आजमगढ़ से सांसद अखिलेश ने अनुच्छेद 370 हटाये जाने के औचित्य पर लोकसभा में भी सवाल उठाये थे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत