1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी उपचुनाव: समाजवादी पार्टी ने किया चार प्रत्याशियों का ऐलान

यूपी उपचुनाव: समाजवादी पार्टी ने किया चार प्रत्याशियों का ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2020 06:50 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 06:50 pm IST

उत्तर प्रदेस की नौगांवा, सादात, टूंडला, घाटमपुर, मल्हनी, देवरिया, बुलंदशहर और बांगरमऊ विधानसभा सीटों के लिए आगामी तीन नवंबर को उपचुनाव होगा।

samajwadi party declares four candidates for bye elections । यूपी उपचुनाव: समाजवादी पार्टी ने किया च- India TV Hindi
यूपी उपचुनाव: समाजवादी पार्टी ने किया चार प्रत्याशियों का ऐलान Image Source : PTI

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो चली है। सभी राजनीतिक दल इन चुनावों में जीत हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। राज्य में बढ़ती सियासी सरगर्मी के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। सपा की तरफ से जारी बयान के मुताबिक पार्टी ने नौगांवा सादात सीट पर सैय्यद जावेद अब्बास को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा टूंडला सीट के लिए महाराज सिंह धनगर को टिकट दिया है। घाटमपुर सीट से इंद्रजीत कोरी और मल्हनी सीट से लकी यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने बुलंदशहर सीट राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ दी है।

आपको बता दें कि नौगांवा, सादात, टूंडला, घाटमपुर, मल्हनी, देवरिया, बुलंदशहर और बांगरमऊ विधानसभा सीटों के लिए आगामी तीन नवंबर को उपचुनाव होगा। अमरोहा की नौगांवा सादात सीट कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और घाटमपुर सीट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन के कारण रिक्त हुई है। इसके अलावा बुलंदशहर और देवरिया सीट भी भाजपा विधायकों क्रमशः वीरेंद्र सिंह सिरोही और जन्मेजय सिंह के निधन के कारण खाली हुई हैं।

मल्हनी सीट सपा विधायक पारसनाथ यादव के निधन की वजह से खाली हुई है। फिरोजाबाद की टूंडला सीट भाजपा विधायक एसपी सिंह बघेल के सांसद चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है। बांगरमऊ सीट भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्र कैद की सजा होने की वजह से खाली हुई है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सात में से छह सीटें भाजपा ने जीती थीं।

पढ़ें- Corona: शिक्षा मंत्रालय ने स्कूल खोले जाने को लेकर जारी की SOP, इन बातों का रखना होगा खास ख्याल

पढ़ें- India China Tension: चीन के साथ लंबे समय तक जारी रह सकता है विवाद? वायुसेना प्रमुख ने दी अहम जानकारी

पढ़ें- अटल सुरंग के उद्घाटन से बौखलाया चीन, बोला- युद्ध के दौरान...

पढ़ें- चीन से जारी विवाद के बीच भारत ने म्यांमार के साथ किया महत्वपूर्ण समझौता

पढ़ें- AAP के कोरोना पॉजिटिव विधायक पहुंचे हाथरस पीड़िता के घर

पढ़ें- मजेदार हुआ बिहार चुनाव, अकेले चुनाव लड़ेगी LJP, जानिए कैसी हो सकती है भविष्य की तस्वीर

पढ़ें- बिहार चुनाव: नीतीश के नेतृत्व को नकारने के बाद चिराग पासवान का खुला पत्र

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत