1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. स्मृति ईरानी ने कहा, बलात्कारियों की रक्षक है समाजवादी पार्टी

स्मृति ईरानी ने कहा, बलात्कारियों की रक्षक है समाजवादी पार्टी

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 18, 2017 11:19 pm IST,  Updated : Feb 18, 2017 11:19 pm IST

समाजवादी पार्टी को बलात्कारियों की रक्षक करार देते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि उसका 5 साल का शासन केवल महिलाओं के विरूद्ध अपराधों के लिए जाना जाएगा।

Smriti Irani | PTI Photo- India TV Hindi
Smriti Irani | PTI Photo

इलाहाबाद: समाजवादी पार्टी को बलात्कारियों की रक्षक करार देते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि उसका 5 साल का शासन केवल महिलाओं के विरूद्ध अपराधों के लिए जाना जाएगा। वह सामूहिक बलात्कार तथा एक महिला एवं उसकी नाबालिग बेटी से बलात्कार की कोशिश के मामलों के सिलसिले में वरिष्ठ सपा मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ शनिवार को दर्ज की गई प्राथमिकी का जिक्र कर रही थीं। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ईरानी ने इलाहाबाद में कई चुनावी सभाओं में कहा, ‘यह बड़ी शर्म की बात है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में गायत्री प्रजापति जैसे व्यक्ति हैं जो बलात्कार के आरोपी हैं। यह बात कि अदालत को दखल देना पड़ा और आदेश देना पड़ा कि मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए, साबित करती है कि सपा बलात्कारियों की रक्षक है। केाई आश्चर्य नहीं है कि उसके शासन में उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने कभी सुरक्षित महसूस नहीं किया।’ 

इन्हें भी पढ़ें:

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को पुलिस को प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। प्रजापति सत्तारूढ़ सपा में वरिष्ठ नेता हैं। पूर्व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईरानी ने कहा, ‘सपा का पांच साल का शासन केवल महिलाओं के खिलाफ अपराधों, जमीन हथियाने की ढेरों घटनाओं और गैंगस्टरों को खुली छूट मिलने के लिए याद किया जाएगा।’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत