1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UTTAR PRADESH: मासूम के ऊपर बालू भरा ट्रक पलटा, दबकर मौत

UTTAR PRADESH: मासूम के ऊपर बालू भरा ट्रक पलटा, दबकर मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2020 01:17 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 01:17 pm IST

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर शहर के लखनऊ बाईपास में बस्ती के अंदर एक बालू भरा ट्रक सोमवार को पलट गया, जिसके नीचे दबकर आठ साल के बच्चे की मौत हो गयी है

 Sand truck overturned on innocent, buried under pressure- India TV Hindi
 Sand truck overturned on innocent, buried under pressure

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर शहर के लखनऊ बाईपास में बस्ती के अंदर एक बालू भरा ट्रक सोमवार को पलट गया, जिसके नीचे दबकर आठ साल के बच्चे की मौत हो गयी है। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवींद्र श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को शहर के लखनऊ बाईपास के पास एक बालू भरा ट्रक बस्ती के अंदर गली में बालू खाली करने जा रहा था। इसी दौरान दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला आठ साल का आर्यन समीप की दुकान में पेंसिल खरीदने जा रहा था। तभी ट्रक असंतुलित होकर उसके ऊपर पलट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है।

उन्होंने बताया कि करीब तीन घण्टे के प्रयास के बाद क्रेन मशीन से ट्रक को हटाकर बच्चे का शव बाहर निकाला जा सका और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। एसएचओ ने बताया कि इस संबंध में बच्चे के पिता जयकरन साहू की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत