मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम ने आज कहा कि अयोध्या के विवादित स्थल पर पहले भी मंदिर था, आज भी मंदिर है और अगले साल होने वाले आम चुनाव के पहले भव्य मंदिर बनेगा। विधायक संगीत सोम ने एक बार फिर से राम मंदिर बनाए जाने के नारे को बुलंद करते हुए सभी हिंदुओं को एकजुट तथा एक साथ रहने का आह्वान किया।
Related Stories
संगीत सोम ने आज यहां संवाददाता सम्मेलनल को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर वहीं बनेगा जहां से देशवासियों की विशेष तौर से हिंदुओं की आस्था जुड़ी हुई है । मुख्यमंत्री योगी के हनुमान जी के बारे में दिये गए बयान से उपजे विवाद पर भाजपा विधायक ने कहा कि उनका बयान गलत तरीके से लिया जा रहा है, उनके कहने का आशय कुछ और था जिसे अलग-अलग ढंग से लोग व्याख्या कर रहे हैं। मंदिरों पर हर हिंदू भाई का अधिकार है और सभी हिंदू एक हैं। इसलिए आपस में मंदिर को लेकर कोई झगड़ा कहीं है ही नहीं। यही एकता राम मंदिर में भी दिखानी होगी।
बुलंदशहर में हुई घटना सं संबंधित सामने आ रहे वीडियो में सुमित के हाथ में पत्थर दिखने पर सवाल किया गया कि उसे सरकार मुआवजा क्यों दे रही है, इस पर संगीत ने कहा कि कुछ समय पहले सपा सरकार में नोएडा में इजलाल मामले में भी यही हुआ था। उस समय भी सरकार ने इजलाल के परिवार को मुआवजा दिया था तो अब देने में क्या हर्ज है।