1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सुनसान सड़क पर अकेली युवती देख झपट पड़ा बदमाश, किया बलात्कार का प्रयास

सुनसान सड़क पर अकेली युवती देख झपट पड़ा बदमाश, किया बलात्कार का प्रयास

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 11, 2019 01:46 pm IST,  Updated : Sep 11, 2019 01:46 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 के पास ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक युवती के साथ मंगलवार रात को अज्ञात व्यक्ति ने जबरन बलात्कार करने का प्रयास किया

Seeing a lonely girl on a deserted road, the rogue tried to rape- India TV Hindi
Seeing a lonely girl on a deserted road, the rogue tried to rape

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 के पास ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक युवती के साथ मंगलवार रात को अज्ञात व्यक्ति ने जबरन बलात्कार करने का प्रयास किया। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर 49 में दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस उपाधीक्षक नगर विमल कुमार सिंह ने बताया, ‘‘ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती मंगलवार रात को सेक्टर 35 में रहने वाली अपनी भाभी के यहां से मिलकर बरौला गांव स्थित अपने घर लौट रही थी। जैसे ही युवती सेक्टर 51 के पास पहुंची, वहां सुनसान जगह पर एक युवक आया और उसे जबरन अंधेरे में ले गया तथा उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। जब युवती ने शोर मचाया तो वह उसे छोड़कर भाग निकला।’’ क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत