1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP के 1535 थानों में महिला शिकायतकर्ताओं के लिए होगा अलग कमरा, CM योगी ने किया ऐलान

UP के 1535 थानों में महिला शिकायतकर्ताओं के लिए होगा अलग कमरा, CM योगी ने किया ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 17, 2020 01:22 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 01:22 pm IST

उत्तर प्रदेश के 1535 पुलिस स्टेशनों में महिलाओं की शिकायत सुनने और दर्ज करने के लिए अलग कमरे की व्यवस्था की जाएगी।

UP के 1535 थानों में महिलाओं की शिकायत के लिए होगा अलग कमरा, CM योगी ने किया ऐलान- India TV Hindi
UP के 1535 थानों में महिलाओं की शिकायत के लिए होगा अलग कमरा, CM योगी ने किया ऐलान Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 1535 पुलिस स्टेशनों में महिलाओं की शिकायत सुनने और दर्ज करने के लिए अलग कमरे की व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं की शिकायत के लिए तैयार किए गए इस कमरे में महिला पुलिस कॉन्स्टेबल मौजूद रहेगी और वही उनकी शिकायत सुनकर दर्ज करेगी। महिलाओं की शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके बारे में शनिवार को जानकारी दी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पूरे राज्य के 1535 पुलिस थानों में महिलाओं की शिकायत दर्ज करने के लिए अलग कमरा होगा, जहां एक महिला कॉन्स्टेबल उनकी शिकायत सुनेगी और दर्ज करेगी। महिलाओं की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के दोषियों को तेजी से दंडित किया जाएगा।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत