1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रयागराज: गौ-तस्‍करों को पकड़ने गई पुलिस की ग्रामीणों ने की पिटाई, 7 पुलिसकर्मी घायल

प्रयागराज: गौ-तस्‍करों को पकड़ने गई पुलिस की ग्रामीणों ने की पिटाई, 7 पुलिसकर्मी घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2019 08:41 am IST,  Updated : Jul 14, 2019 08:44 am IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गौ-तस्करों को पकड़ने गई पुलिस की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। प्रयागराज के बाहरी इलाके धूमनगंज के एक गांव में गौ-तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

Kotwali Dhumanganj- India TV Hindi
Kotwali Dhumanganj

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में गौ-तस्‍करों को पकड़ने गई पुलिस की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। प्रयागराज के बाहरी इलाके धूमनगंज के एक गांव में गौ-तस्‍करों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में 7 पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। इस बीच महिलाओं ने पुलिस बल पर हमला कर दो आरोपियों को वहां से भागने में मदद की। अब पुलिस मारपीट करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रही है। 

प्रयागराज के एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पुलिस बल धूमनगंज इलाके में कल एक पुलिस दल गौ-तस्‍करी के आरोप में मुखबिर की निशानदेही पर धूमनगंज इलाके में दबिश पर गई हुई थी। इस दौरान पुलिस ने कई घरों की तलाशी ली। इसके बाद घर की महिलाओं ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस बल को घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में 7 पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। 

पुलिस कर्मियों पर हुए इस हमले से पुलिस ने सख्‍त रुख अपनाया है। आशुतोष मिश्रा के अनुसार इस मामले में पुलिस सख्‍त कदम उठाने जा रह है। जिन ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों की पिटाई की, उन्‍हें जल्‍द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत