1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: पत्नी को विदा नहीं करने पर दामाद ने की ससुर की हत्या

उत्तर प्रदेश: पत्नी को विदा नहीं करने पर दामाद ने की ससुर की हत्या

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 13, 2018 01:40 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 01:40 pm IST

10 महीने से ससुर फहीम की पत्नी को वापस भेजने को तैयार नहीं था जिस पर बीते दिन उसने पारा खो दिया।

 घटना उत्तर प्रदेश के...- India TV Hindi
घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है। Image Source : PTI

बरेली: पत्नी को मायके से कथित रूप से विदा नहीं किये जाने से क्षुब्ध एक व्यक्ति ने अपने ससुर की चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या के बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रोहित सिंह सजवाण ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के हुसैनबाग निवासी मुहम्मद रईस मियां (64) ने अपनी बेटी सीमा का निकाह दिसम्बर 2010 में किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज रेती मुहल्ला निवासी फहीम से किया था। बाद में उन्हें एक बेटा हुआ था। शादी के कुछ वक्त बाद से ही घर में अक्सर झगड़ा होता था। इस पर सीमा ने वर्ष 2013 में फहीम पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। 

उन्होंने बताया कि बाद में दोनों के बीच सुलह तो हो गयी, लेकिन मुकदमा चलता रहा। करीब 10 महीने पहले सीमा अपने मायके चली आई थी। फहीम के मुताबिक पिछले दस महीने में वह कई बार अपनी पत्नी को लेने अपनी ससुराल गया लेकिन ससुर रईस मियां ने सीमा को भेजने से मना कर दिया। सीमा भी वापस नहीं जाना चाहती थी। उसे अपने बेटे से भी नहीं मिलने नहीं दिया। जब उसने तलाक की बात कही तो रईस ने सीमा के लिये मकान खरीदकर देने की शर्त रखी, जिसे पूरा करना उसके वश की बात नहीं थी।

 फहीम का कहना है कि सोमवार की रात भी वह सीमा को लेने के लिये उसके मायके गया था। रास्ते में उसे उसके ससुर रईस मिले तो उसने उनसे फिर गुहार लगायी लेकिन ससुर ने सीमा को भेजने से इंकार कर दिया। इस पर वह तैश में आ गया और अपने ससुर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उनकी हत्या कर दी। बाद में थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। 
बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत