1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: बेटे ने लोहे की रोड से की मां की हत्या, बचाने आए भाइयों को किया अधमरा

नोएडा: बेटे ने लोहे की रोड से की मां की हत्या, बचाने आए भाइयों को किया अधमरा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2018 02:22 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 02:24 pm IST

आरोपी नोएडा स्थित एक निजी बैंक में काम करता है और फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। बेटा घर के बंटवारे को लेकर पर इस कदर नाखुश था कि उसने रिश्तों का भी लिहाज नहीं किया। नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में घर के बंटवारे को लेकर एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह कथित रूप से लोहे के छड़ से हमला कर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि अरोपी ने मां को बचाने आए अपने दो सगे भाइयों पर भी हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया। 

दादरी के पुलिस उपाधीक्षक निशांक शर्मा ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान शकुंतला देवी (65 वर्ष) के रूप में की गयी है। उनके बेटे अजीत ने घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में आज सुबह लोहे के छड़ से हमला कर उनकी हत्या कर दिया। उन्होंने बताया कि इस हमले में घायल अजीत के दो सगे भाईयों को गंभीर हालत में गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी नोएडा स्थित एक निजी बैंक में काम करता है और फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत