1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मास्क पहने बिना लोगों का चालान काट रहे थानेदार का एसपी ने किया चालान

मास्क पहने बिना लोगों का चालान काट रहे थानेदार का एसपी ने किया चालान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 11, 2020 02:48 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 02:48 pm IST

फेस मास्क नहीं पहनने वाले नागरिकों का चालान काट रहे एक थानेदार ने खुद मास्क नहीं लगा रखा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने उनका चालान काट दिया।

SP challan police officer- India TV Hindi
SP challan police officer Image Source : REPRESENTATIVE PIC

बहराइच: फेस मास्क नहीं पहनने वाले नागरिकों का चालान काट रहे एक थानेदार ने खुद मास्क नहीं लगा रखा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने उनका चालान काट दिया। बौंडी थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र सिंह वाहन चेकिंग के दौरान पैदल लोगों व साइकिल सवार ग्रामीणों का मास्क न पहनने पर चालान काट रहे थे। थानाध्यक्ष लोगों को मास्क पहनने की नसीहत तो दे रहे थे लेकिन स्वयं उन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था। 

Related Stories

कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि अंगौछा पहनने के बावजूद पुलिस ने उनका फेस मास्क संबंधी चालान कर दिया है। इस बीच पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र को कहीं से इस बात की जानकारी मिली और मास्क पहने बिना जनता से रूबरू होते उक्त थानेदार की फोटो उन्होंने देखी तो तुरंत कार्रवाई करते हुए सोमवार को थानेदार का पांच सौ रूपये का चालान काट दिया।

पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को कहा, ''फेस मास्क जैसे साधारण एहतियात से तो स्वयं, अपने परिवार और जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा होती है। हमारे अधिकारी ही यदि इतनी छोटी सी बात का ध्यान नहीं रखेंगे तो समाज को हम क्या संदेश दे पाएंगे।"

उन्होंने कहा कि इस चालान से हमने जिले के समस्त पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को संदेश देने की कोशिश की है कि हम पुलिस वाले जनता से ऊपर नहीं हैं बल्कि हम यदि गलती करते हैं तो हमें भी उसी कानून के दायरे में आना होगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत