1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. VIDEO: SP नेता के भतीजे की गुंडागर्दी, थाने के अंदर इंस्पेक्टर को जड़ा थप्पड़

VIDEO: SP नेता के भतीजे की गुंडागर्दी, थाने के अंदर इंस्पेक्टर को जड़ा थप्पड़

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2017 04:25 pm IST,  Updated : May 11, 2017 12:02 am IST

उत्तर प्रदेश के एटा में समाजवादी पार्टी के नेता के भतीजे ने थाने में पुलिस इंस्पेक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं बीच बचाव करने गए सिपाहियों के साथ भी उसने हाथापाई की गई।

slapped- India TV Hindi
slapped

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा में समाजवादी पार्टी के नेता के भतीजे ने थाने में पुलिस इंस्पेक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं बीच बचाव करने गए सिपाहियों के साथ भी उसने हाथापाई की गई। इंस्पेक्टर को थप्पड़ जड़ने वाले शख्स का नाम मोहित यादव है और वह समाजवादी पार्टी के नेता और विधान परिषद के अध्यक्ष रमेश यादव का भतीजा है। 

बताया जाता है कि जिला अस्पताल के कर्मचारियों के साथ भी उसने मारपीट और बदसलूकी की थी जिसकी शिकायत पर पुलिस मोहित यादव को थाने लेकर आई थी। लेकिन थाने में मोहित और ज्यादा उग्र हो गया और उसने इंस्पेक्टर जितेंद्र को थप्पड़ जड़ दिया। मोहित कह रहा था कि इंस्पेक्टर ने उसके साथ बदतमीजी की है। 

वीडियो देखें:-

वहीं इंडिया टीवी से बात करते हुए यूपी के एजीडी लॉ एंड ऑर्डर आदित्य मिश्र ने कहा कि कानून के तहत मोहित यादव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि सहारनपुर में हुई हिंसा की घटना के बाद कल सीएम योगी आदित्यनाथ ने आला आधिकारियों के साथ बैठक की थी और स्पष्ट निर्देश दिया था कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति हर हालत में बहाल की जाए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत