1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अशोक वाटिका से शिलाएं लेकर अयोध्या पहुंचे श्रीलंका के मंत्री, राम मंदिर में होगा इस्तेमाल

अशोक वाटिका से शिलाएं लेकर अयोध्या पहुंचे श्रीलंका के मंत्री, राम मंदिर में होगा इस्तेमाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2021 02:02 pm IST,  Updated : Oct 28, 2021 02:02 pm IST

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सीता माता का हरण करने के लिए रावण ने उन्हें लंका की अशोक वाटिका में ही रखा था। अब उसी अशोक वाटिका से शिलाओं को अयोध्या लाया गया है जिनका इस्तेमाल राम मंदिर निर्माण में किया जाएगा।

अशोक वाटिका से शिलाएं...- India TV Hindi
अशोक वाटिका से शिलाएं लेकर अयोध्या पहुंचे श्रीलंका के मंत्री, राम मंदिर में होगा इस्तेमाल Image Source : FILE PHOTO

अयोध्या (उप्र): अयोध्या में श्रीलंका की अशोक वाटिका से पवित्र शिलाएं लाई गई हैं। श्रीलंका के राजदूत, उप राजदूत और दो मंत्री इन शिलाओं को लेकर अयोध्या पहुंचे हैं। बता दें कि रामायण में अशोक वाटिका का काफी महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सीता माता का हरण करने के लिए रावण ने उन्हें लंका की अशोक वाटिका में ही रखा था। अब उसी अशोक वाटिका से शिलाओं को अयोध्या लाया गया है जिनका इस्तेमाल राम मंदिर निर्माण में किया जाएगा।

श्रीलंका से आए डेलिगेशन ने रामलला के दर्शन किए। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने उनका स्वागत सत्कार किया। इसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। अशोक वाटिका से आई शिलाएं रामलला को समर्पित की जाएंगी। हालांकि, अभी ट्रस्ट ने इस बात को स्पष्ट नहीं किया है कि शिलाओं का इस्तेमाल कहां होगा।

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया, ''अयोध्या में आज रामजन्मभूमि पर श्रीलंका से शिलाएं पहुंची। ये शिलाएं अशोक वाटिका से लाई गई है जहां कहते है कि रावण ने सीता जी को हरण के बाद रखा था। श्रीलंका से आए डेलीगेशन ने रामजन्मभूमि में भगवान राम के दर्शन किए और देखा कि राम मंदिर कैसे बन रहा है। अभी रामजन्मभूमि में मन्दिर में चारो भाई राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न बाल रूप में है।''

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत