1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में लगाया जाएगा श्रीलंका के सीता एलिया का पत्थर, जानिए क्यों है खास

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में लगाया जाएगा श्रीलंका के सीता एलिया का पत्थर, जानिए क्यों है खास

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2021 09:13 pm IST,  Updated : Mar 18, 2021 09:13 pm IST

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण में श्रीलंका स्थित सीता एलिया के पत्थर का भी उपयोग किया जाएगा। सीता एलिया के पत्थर को श्रीलंका के भावी उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोड़ा द्वारा भारत लाया जाएगा। 

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में लगाया जाएगा श्रीलंका के सीता एलिया का पत्थर - India TV Hindi
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में लगाया जाएगा श्रीलंका के सीता एलिया का पत्थर  Image Source : ANI

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण में श्रीलंका स्थित सीता एलिया के पत्थर का भी उपयोग किया जाएगा। सीता एलिया के पत्थर को श्रीलंका के भावी उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोड़ा द्वारा भारत लाया जाएगा। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, श्रीलंका स्थित सीता एलिया (Sita Eliya) से एक पत्थर का उपयोग अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में किया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार सीता एलिया वह स्थान है जहां देवी सीता को बंदी के रूप में रखा गया था। 

श्रीलंका स्थित सीता एलिया में देवी सीता को समर्पित एक मंदिर है और कहा जाता है कि वह उस स्थान को चिह्नित करती है जहां उसे राक्षस राजा रावण द्वारा बंदी बनाया गया था और जहां वह नियमित रूप से भगवान राम के लिए प्रार्थना करती थीं। 

3 साल में बन जाएगा राम मंदिर- चंपत राय

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल अगस्त में अयोध्या में भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखी थी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य सौंपा गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर के लगभग तीन साल पूरे होने की संभावना है।

राम मंदिर निर्माण कार्य में आयी तेजी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण (Ayodhya Ram Mandir) कार्य में तेजी आयी है। श्री राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण की नींव खुदाई का काम खत्म हो गया है और  पूजा-पाठ के बाद नींव भराई का काम भी शुरू हो गया है। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में माता सीता को भी खास स्थान दिया जाएगा। मंदिर निर्माण में सीता एलिया का पत्थर भी इस्तेमाल होगा।

जानिए क्या है सीता एलिया

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सीता एलिया श्रीलंका में स्थित वह स्थान है जहां रावण ने माता सीता को बंदी बना कर रखा था। माता सीता को सीता एलिया में एक वाटिका में रखा गया था जिसे अशोक वाटिका कहते हैं। वर्तमान में इस स्थान पर एक मंदिर है, जिसे सीता अम्मन कोविले नाम से जाना जाता है। यह स्थान न्यूराएलिया से उदा घाटी तक जाने वाली एक मुख्य सड़क पर 5 मील की दूरी पर स्थित है। (इनपुट- ANI)

ये भी पढ़ें:

इन खास रूटों पर चलने वाली Special Trains के परिचालन अवधि में किया गया विस्तार, देखिए पूरी लिस्ट

"मैं भी कोरोना वैक्सीन लगवाऊंगा", किसान नेता राकेश टिकैत का बयान

IMD Alert: होली से पहले मौसम मारेगा पलटी? बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

सोशल मीडिया पर महिलाओं की नग्न तस्वीर को 24 घंटे में हटाना होगा- रविशंकर प्रसाद

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत