1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ: छुट्टी के लिए चाकू से मारा, आरोपी लड़की ने जुर्म कबूलने से किया इनकार, प्रिंसिपल अरेस्ट

लखनऊ: छुट्टी के लिए चाकू से मारा, आरोपी लड़की ने जुर्म कबूलने से किया इनकार, प्रिंसिपल अरेस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 18, 2018 02:15 pm IST,  Updated : Jan 18, 2018 02:15 pm IST

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों में एक शख्स स्कूल का प्रिंसिपल है जिसका नाम रचित मानस है। पुलिस के अनुसार लड़की ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया।

Student-stabbed-in-Lucknow-school-toilet-Accused-girl-denies-charges- India TV Hindi
लखनऊ: छुट्टी के लिए चाकू से मारा, आरोपी लड़की ने जुर्म कबूलने से किया इनकार, प्रिंसिपल अरेस्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ब्राइटलैंड स्कूल मामले में नया मोड़ आया है। आरोपी लड़की ने अपना जुर्म कबूल करने से इनकार कर दिया है। लडकी का कहना है कि उसने ऋतिक को चाकू नहीं मारा। वहीं पुलिस का दावा है कि ऋतिक के पास से आरोपी लड़की के बाल मिले हैं जिससे उसकी पहचान हुई। पुलिस ने उस बाथरूम से बाल बरामद किए हैं जहां मासूम ऋतिक पर हमला हुआ था। एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि पुलिस ने 24 घंटे तक हमलावर लड़की को छिपाया। पीड़ित लड़के के पास से आरोपी लड़की के बाल मिले जिसके बाद लड़की की पहचान की जा सकी। बाल को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक 11 साल की लड़की ने छात्र को चाकू मारा था।

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों में एक शख्स स्कूल का प्रिंसिपल है जिसका नाम रचित मानस है। पुलिस के अनुसार लड़की ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया। पुलिस स्केच के जरिए लड़की तक पहुंची। वहीं ऋतिक से मिलने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे। सीएम ने बच्चे से पूछा कि उसकी हालत अब कैसी है। वहीं छात्र पर हमला मामले में स्कूल के प्रिंसिपल रचित मानस को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल के दो बेटों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी।

बता दें कि कल पहली क्लास में पढ़ने वाले ऋतिक पर स्कूल के अंदर ही चाकू से हमला हुआ है। ज़ख्मी हालत में बच्चा फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट है। आरोप स्कूल की ही एक सीनियर स्टूडेंट पर है और हमले की जो वजह है उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कहा जा रहा है कि सीनियर छात्रा ने जूनियर छात्र पर सिर्फ इसलिए चाकू से हमला कर दिया क्योंकि वो स्कूल की छुट्टी करवाना चाहती थी। अब पुलिस उस हमलावर छात्रा को तलाश रही है।

पुलिस को दिए गए अपने बयान में ऋतिक ने एक छात्रा पर आरोप लगाया है। उसने कहा कि छात्रा ही उसे टॉयलेट ले गई और दुपट्टे से दोनों हाथ बांधकर चाकू से उस पर कई वार किए। छात्र जब चीखने लगा तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और लहूलुहान हालत में ही उसे टॉयलेट में बंद कर भाग गई।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत