1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. स्वामी हंसदेवाचार्य का निधन, राम मंदिर निर्माण आंदोलन से जुड़े प्रमुख लोगों में थे शामिल

स्वामी हंसदेवाचार्य का निधन, राम मंदिर निर्माण आंदोलन से जुड़े प्रमुख लोगों में थे शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2019 01:49 pm IST,  Updated : Feb 22, 2019 01:49 pm IST

स्वामी हंसदेवाचार्य के निधन पर पूरे संत समाज ने गहरा शोक व्यक्त किया है, वे राम मंदिर निर्माण आंदोलन से तो जुड़े थे ही साथ में वैरागियों के मुखिया भी थे

Swami Hansdevacharya died in road accident- India TV Hindi
Swami Hansdevacharya died in road accident

नई दिल्ली। राम मंदिर निर्माण आंदोलन से जुड़े स्वामी हंसदेवाचार्य का शुक्रवार को सड़क हादसे में निधन हो गया। प्रयागराज से हरिद्वार के रास्ते पर उत्तर प्रदेश के उन्नाव में उनकी गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हुई। हादसे में स्वामी हंसदेवाचार्य घायल हुए थे और उन्हें लखनऊ के पीजीआई अस्तपात में भर्ती कराया गया था लेकिन अस्पताल में उनको बचाया नहीं जा सका।

स्वामी हंसदेवाचार्य के निधन पर पूरे संत समाज ने गहरा शोक व्यक्त किया है, वे राम मंदिर निर्माण आंदोलन से तो जुड़े थे ही साथ में वैरागियों के मुखिया भी थे। स्वामी जी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है और उनकी मृत्यू को धर्म परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा ‘जगद्गुरु रामानन्दाचार्य गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज की आज सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा दुःख पहुंचा। स्वामी जी विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने वाले अत्यंत लोकप्रिय संत थे।‘

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत