1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना संक्रमित

यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना संक्रमित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2020 05:49 pm IST,  Updated : Aug 02, 2020 05:57 pm IST

यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। 

Swatantra Dev Singh Corona positive । यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना संक्रमित- India TV Hindi
यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना संक्रमित Image Source : SOCIAL MEDIA

लखनऊ. देश के गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जाँच कराई। जाँच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर ले और आवश्यकता अनुसार अपनी जाँच करा ले।"

अमित शाह भी कोरोना संक्रमित

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। शाह (55) ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, “कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने जांच करवायी और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।” गृह मंत्री ने बीते कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना वायरस की जांच कराने और पृथक-वास में रहने का अनुरोध किया। 

कोरोना से यूपी सरकार की मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। कुछ दिन पूर्व कोरोना को चपेट में आयी थीं। सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि बीते दिनों मंत्री कोरोना पॉजीटिव आई थीं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास कियाए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर शोक व्यक्त करने जाएंगे। इस कारण यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने आज अपना अयोध्या दौरा टाल दिया है। बीते दिनों प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें संजय गांधी पीजी मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेस में आइसोलेट किया गया था। मंत्री जी की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव थी। वह ठीक हो गयी। प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी एक-दो दिन में डिस्चार्ज होने वाली थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत