1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. तंत्र क्रिया के बहाने मां-बेटी से तांत्रिकों ने किया रेप, एक गिरफ्तार

तंत्र क्रिया के बहाने मां-बेटी से तांत्रिकों ने किया रेप, एक गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 13, 2020 04:26 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 04:26 pm IST

शाहजहांपुर जिले में बीमारी ठीक करने के नाम पर तंत्र-मंत्र क्रिया के बहाने मां-बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

शाहजहांपुर (उप्र): शाहजहांपुर जिले में बीमारी ठीक करने के नाम पर तंत्र-मंत्र क्रिया के बहाने मां-बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अपर्णा गौतम ने गुरुवार को बताया कि खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने बीमार पति के इलाज के लिए औरंगाबाद निवासी तांत्रिक सगीर खान से सम्पर्क किया था।

सगीर ने महिला के पति पर भूत-प्रेत का साया होने की बात कहते हुए उसे ठीक कर देने का आश्वासन दिया था। महिला का आरोप है कि गत नौ फरवरी की रात तांत्रिक सगीर अपने साथी इदरीस के साथ महिला के घर पहुंचा और उसने उसके पति तथा उसके बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद दोनों ने तंत्र-मंत्र का हवाला देते हुए महिला तथा उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक सगीर तथा इदरीस के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद बुधवार रात सगीर को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत