1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: बेल पर बाहर आए व्यक्ति ने 7 साल की बच्ची की रेप के बाद की हत्या

UP: बेल पर बाहर आए व्यक्ति ने 7 साल की बच्ची की रेप के बाद की हत्या

 Reported By: IANS
 Published : Nov 09, 2020 10:26 am IST,  Updated : Nov 09, 2020 10:26 am IST

संत कबीर नगर जिले की पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को फिर से गिरफ्तार किया है, जिसने जमानत पर बाहर रहने के दौरान सात साल की बच्ची का अपहरण कर उसका दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी।

UP: बेल पर बाहर आए...- India TV Hindi
UP: बेल पर बाहर आए व्यक्ति ने 7 साल की बच्ची की रेप के बाद की हत्या Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

संत कबीर नगर (उप्र): संत कबीर नगर जिले की पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को फिर से गिरफ्तार किया है, जिसने जमानत पर बाहर रहने के दौरान सात साल की बच्ची का अपहरण कर उसका दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश सिंह ने कहा कि लड़की 4 नवंबर को लापता हो गई थी और शनिवार को उसका शव बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

एसपी ने बताया कि रविवार को पकड़े गए आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर को जब उसने लड़की को अकेले देखा, तो वह उसे अगवा कर एक जंगल में ले गया। उसने पहले लड़की का दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी को हाल ही में एक लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के मामले में जमानत पर जेल से रिहा किया गया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत