1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पत्नी ने BF के साथ मिलकर पहले अपने पति को उतारा मौत के घाट, फिर खोला एक राज

पत्नी ने BF के साथ मिलकर पहले अपने पति को उतारा मौत के घाट, फिर खोला एक राज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 26, 2017 03:08 pm IST,  Updated : Apr 26, 2017 03:08 pm IST

शादी के वक्त पति और पत्नी एक दूसरे के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करते है, लेकिन पत्नी कब एक ही जन्म में पति को अपने से दूर कर दें या यूँ कहे कि अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दें कुछ नहीं कहा जा सकता।

murder- India TV Hindi
murder

गोरखपुर: शादी के वक्त पति और पत्नी एक दूसरे के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करते है, लेकिन पत्नी कब एक ही जन्म में पति को अपने से दूर कर दें या यूँ कहे कि अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दें कुछ नहीं कहा जा सकता। जी हां, ये सच है यूपी के गोरखपुर में रहने वाली सुषमा सिंह ने अपने ब्वॉयफ्रेंड डब्ल्यू सिंह के साथ मिलकर ऐसी ही एक वारदात को अज़ाम दिया है।

ये भी पढ़े:

क्या है पूरा मामला:

विवेक की पत्नी सुषमा सिंह का अफेयर अपने मायके के डब्ल्यू सिंह से शादी से भी पहले करीब 12 साल से चल रहा था। कई बार डब्ल्यू सिंह को मोहल्ले में भी देखा गया था। यही नही डब्ल्यू सिंह सुषमा के पति विवेक और उसके परिजनों की गैर मौजूदगी में सुषमा के घर भी आता था। इसकी भनक विवेक को लग गई थी जिसके बाद उसने अपनी पत्नी पर कड़ी निगरानी रखना शुरु कर दिया था। लेकिन शनिवार की रात को डब्ल्यू अपने 3 सथियों सोनू, राधेश्याम सिंह और अनिल मौर्या के साथ अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा और सुषमा की मदद से विवेक का मर्डर कर दिया।

जिसे चाहते हो तुम मारना वो है तुम्हारा बेटा:

पूछताछ में ये सामने आया की जब डब्ल्यू विवेक को मार रहा था तब विवेक के 6 साल के बेटे आयुष ने ये सब देख लिया जिसके बाद डब्ल्यू ने आयुष को भी मारने की बात कही। तब सुषमा ने बताया कि जिसे तुम मारना चाहते हो ये तुम्हारा ही बेटा है।

हो गई इतनी बड़ी घटना, कैसे नहीं चला घर के बाकी मेंबर्स को पता:

पुलिस ने बताया मृतक विवेक का रुम फर्स्ट फ्लोर पर है। उसी के बराबर में उसके चाचा-चाची का रुम है, जिसमें उसके चाचा कुष्ण प्रताप सिंह और चाची दुर्गा सिंह रहती है और जिस वक्त इम घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त दोनों कमरे में ही मौजूद थे, लेकिन उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें उस वक्त कुछ पता नही चला। ग्राउंड फ्लोर पर मृतक के पिता देवेंद्र प्रताप सिंह अपनी पत्नी लक्ष्मी सिंह के साथ रहते है और जिस वक्त ये वारदात हुई उस वक्त दोनों कमरे में सो रहे थे। उनका भी यही कहना है क‍ि उनको इस घटना का कुछ पता ही नहीं चला।  

आरोपी एक महीने पहले ही छूटा था जेल से:

आरोपी डब्ल्यू पर हत्या और लूट के करीब 12 केस दर्ज हैं। वो हत्या के आरोप में जेल में था और अभी एक महीने पहले ही जेल से छूटा था।

अंकल के साथ मिलकर मम्मी ने पापा को मार दिया:

जिस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया जा रहा था उस वक्त 6 साल का मासूम आरुष भी वही कमरे में मौजूद था। आरुष के मुताबिक रात में मम्मी ने दरवाजा खोला और 3 अंकल कमरे में आए। मैंने चिल्लाने की कोश‍िश की तो मेरा मुंह दबा दिया। इसके बाद उन लोगों ने पापा का गला दबाया। फ‍िर उन्हें बेड से नीचे उतारकर ईंट से मारा। पापा का बहुत खून निकल रहा था। इसके बाद वो लोग पापा को कहीं ले गए और मम्मी जमीन पर पर गिरा खून साफ करने लगीं। इसी दौरान पुल‍िस आ गई।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत