1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी सरकार का बड़ा फैसला, महापुरुषों के नाम पर मिलने वाली 15 छुट्टियां रद्द

योगी सरकार का बड़ा फैसला, महापुरुषों के नाम पर मिलने वाली 15 छुट्टियां रद्द

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2017 09:07 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 09:12 pm IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज तय किया कि महापुरूषों के जन्मदिन या पुण्यतिथि पर सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा बल्कि उस दिन छात्रों को ऐसे महापुरूषों के बारे में शिक्षित किया जाएगा।

yogi adityanath- India TV Hindi
yogi adityanath

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज तय किया कि महापुरूषों के जन्मदिन या पुण्यतिथि पर सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा बल्कि उस दिन छात्रों को ऐसे महापुरूषों के बारे में शिक्षित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक के बाद उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, कैबिनेट ने महान हस्तियों की जयंती अथवा पुण्यतिथि पर होने वाले 15 सार्वजनिक अवकाश रद्द कर दिये हैं। उस दिन चर्चा, परिचर्चा, निबंध प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों के जरिए छात्रों को महान हस्तियों के बारे में शिक्षित किया जाएगा।

अंबेडकर जयंती पर योगी ने ऐसे अवकाशों की वजह से शैक्षिक सत्र की अवधि कम होने पर चिन्ता व्यक्त की थी। योगी ने कहा था कि महापुरूषों की जयंती पर स्कूलों में अवकाश नहीं होना चाहिए बल्कि दो घंटे का विशेष कार्यक्रम कर बच्चों को ऐसे महापुरूषों के बारे में शिक्षित करना चाहिए।

योगी सरकार ने एंटी भू माफिया फोर्स के गठन को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में 42 सार्वजनिक अवकाश हैं, जिनमें से कम से कम 17 अवकाश महापुरूषों की जयंती अथवा पुण्यतिथि पर दिये जाते हैं। शर्मा ने कहा कि अवकाश की संशोधित सूची जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत